फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में दो माह का वेतन नहीं मिलने से परेशान मिड-डे मील वर्करों ने किया प्रदर्शन

समय पर वेतन नहीं दिए जाने की मांग को लेकर जिलाभर की मिड-डे मील वर्करों ने लघु सचिवालय में एकत्रित हुई। यहां उन्होंने एक दिन का सांकेतिक धरना दिया और प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मिड-डे मिल वर्कराें को पिछले दो माह का वेतन नहीं मिला है। मिड-डे मील वर्करज नेता सरोज दुजाना के नेतृत्व में एकत्रित हुई सभी मिड-डे मिल वर्करों की मांग समय पर मानदेय दिए जाने की थी। सरोज दुजाना ने कहा कि बजट समय पर न आने का बहना बनाकर उन्हें मानदेय दिए जाने से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के स्थानांतरण का बहाना बनाकर भी उनका मानदेय रोक दिया जाता है जबकि सभी को पता है कि मिड-डे मील में अनेक ऐसी महिलाएं है, जिनके पास गुजर-बसर करने का कोई अन्य साधन नहीं है और उन्हें इसी मानदेय पर आश्रित रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील वर्कर बच्चे की बुनियाद खड़ी करने में अपनी अहम भूमिका निभाती है, लेकिन उन्हीं मिड-डे मील वर्करों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने वायदे के अनुसार सभी मिड-डे मील वर्करों को नियमित करना चाहिए और उनके बजट का प्रावधान करना चाहिए ताकि सभी मिड-डे मील वर्करों को समय पर वेतन मिल सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें