डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता से मुलाकात की और निलंबित किए गए जेई अनिल गुलिया को बहाल करने की मांग की है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से एक जेई को सस्पेंड गलत तरीके से किया गया है। ऐसे में उसे बहाल किया जाए। अगर जेई अनिल गुलिया को बहाल नहीं किया गया तो जल्द ही आंदोलन तेज किया जाएगा।