फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मोटरसाइकिल सवार युवक की टक्कर लगने से मौत

झज्जर के सेक्टर 6 स्थित गुरुकुल मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार सिलानी निवासी 21 वर्षीय साहिल बुधवार देर शाम झज्जर शहर में पेट के दर्द की दवाई लेने के लिए आया था। दवाई लेकर जब वह अपने गांव सिलानी लौट रहा था कि सेक्टर 6 के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि साहिल अविवाहित था और गांव दादरी तोए के पास निजी कंपनी में काम करता था। मृतक साहिल का एक भाई और एक बहन है और पिता की गांव में टायर पंचर की दुकान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें