फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: हवन के साथ हुआ महाराजा सूरजमल चौक का उद्घाटन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 02:22 PM IST

बहादुरगढ़ रोड मिनी बाईपास पर वीरवार को महाराज सूरजमल के नाम से चौक का उद्घाटन किया गया। इसमें नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने शिरकत की। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। चेयरमैन ने कहा कि इस चौक का नाम महाराज सूरजमल के नाम से किया गया है। इसकी काफ़ी समय से मांग की जा रही थी। नगर परिषद हाउस में इसे पास किया गया था। इस अवसर पर पार्षद दिनेश छिककरा, पार्षद यशपाल सिंह, जय पाल सिंह , नवीन छाबड़ा, दिनिश यादव, किशोर सैनी, जय सिंह, केशव सिंघल मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें