फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह आज, मंच सजा

महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह आज रविवार को झज्जर की नई अनाज मंडी में मनाया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए मंच तैयार हो चुका हैं और समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचना शुरू हो गए हैं। कुछ समय बाद दोनों नेता कार्यक्रम में आएंगे। आयोजकों ने बताया कि यह सामाजिक कार्यक्रम प्रेरणादायक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाला होगा। कार्यक्रम में झज्जर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति के जीवन, विचारों और समाज में उनके योगदान को रेखांकित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समाज के उन्नायक व्यक्तित्वों का सम्मान, तथा सामाजिक एकता और जागरूकता से जुड़े प्रेरक उद्बोधन भी होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें