जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सौजन्य से झज्जर व बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फिजिकल तरीके से किया गया। इस लोक अदालत में झज्जर व बहादुरगढ़ की सभी रेवेन्यू व न्यायिक अदालतों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त पीएलए (पीयूएस) में भी लोक अदालत का आयोजन किया गया। पीएलए ( पीयूएस) कोर्ट ने 37 लंबित मामलों निपटारा किया और ट्रैफिक चालान के मामले चालान ब्रांच ने लंबित 8026 मामलों का निपटारा किया। रेवेन्यू कोर्ट अधिकारियों ने लंबित 3497 मामलों का निपटारा किया। प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट न्यायाधीश परवीन कुमार लाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत, सिविल जज सीनियर डिवीजन मीनू, सिविल जज जूनियर डिवीजन विनीत कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन मनीषा की बेंच ने इन मामलों का निपटारा किया। लोक अदालत में कुल 16397 मामले रखे गए, जिसमे से 13411 मामलों का निपटारा हुआ। कुल सेटलमेंट राशि 25361050 रुपये रही। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए, क्योंकि लोक अदालत में मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है। इससे समय व धन की बचत होती है व आपसी सौहार्द भी बना रहता है।