फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ, मंत्री राजेश नागर बोले- तीन चरणों में योजना को लेकर जाएगी सरकार

शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 05:35 PM IST

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में नागरिक अस्पताल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री राजेश नगर ने शिरकत की उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल में लगाए गए मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण किया l उसके बाद मंत्री राजेश नागर ने मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करते हुए जिला स्तर पर लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर दिया गया संबोधन भी सुनवाया गया। राज्य मंत्री ने झज्जर के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नागरिक अस्पताल में आने वाले सभी मरीज को समय पर इलाज और सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, इसको लेकर पूरी ईमानदारी से काम करें।खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव के दौरान महिलाओं से वादा किया था कि प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 दिए जाएंगे। आज मुख्यमंत्री ने आज अपना वादा पूरा कर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जो कहते हैं, वो करते हैं। उनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। सरकार लाडो लक्ष्मी योजना को तीन चरणों में लेकर जाएगी, जिसमें पहले चरण में एक लाख होगा और दूसरे चरण में एक लाख 80 हजार होगा और तीसरे चरण में उससे ऊपर लेकर जाएंगे। अगर हम एक साथ रजिस्ट्रेशन करते हैं या लॉगिन करते हैं तो माता बहनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हे, इसलिए इसको तीन चरणों में किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें