बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) द्वारा कर्मचारियों और मंथन संपूर्ण विकास केंद्र में शिक्षा प्राप्त कर रहे अभावग्रस्त बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग विभाग की संयुक्त निदेशक संजीत कौर और मंजीत सिंह मौजूद रहे। कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, महासचिव प्रदीप कौल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल सहित सदस्य निशांत गर्ग, वेद प्रकाश गोयल, नरेंद्र सिंघल, अनिल गोयल, राजेश चोपड़ा, शिव कुमार और पंकज वशिष्ठ सहित अन्य उद्योगपति, उद्योगों के व्यवस्थापक व कर्मचारी शामिल हुए। झज्जर जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से कंचन कुमार भी उपस्थित रहे।