फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में जेजेपी नेता रजनी मलिक बोलीं- पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं का कोई जनाधार और अस्तित्व नहीं

जननायक जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को पार्टी की महिला सैल इकाई झज्जर की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला सैल की प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक पहुंची। महिला प्रदेश अध्यक्ष का झज्जर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया l इस दौरान कई महिलाओं ने जननायक जनता पार्टी का दामन थामा, जिनको पार्टी का पटका पहनकर रजनी मलिक ने उन्हें पार्टी में शामिल किया और उन्हें आश्वासन दिया पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा l इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक ने कहा कि पार्टी का काम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज झज्जर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई थी, जिसमें पार्टी के सारे कार्यकर्ता मौजूद रहे। एक नए जोश के साथ पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया है। आज की मीटिंग का मुख्य उद्देश्य था प्रदेश की महिला सैल की कार्यकारिणी बनी है, उसको लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई है और दूसरा पार्टी की विचारधारा को अपने लोगों के बीच में रखने के लिए आए थे l जननायक जनता पार्टी छोड़कर इनेलो पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर पूछे गए सवाल पर महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हमारे साथ हैं और वो कहीं भी नहीं गए हैं। वो लगातार मेहनत करके पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, उनका कोई ज्यादा जनाधार नहीं है और ना ही उनका कोई अस्तित्व है l

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें