संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। मानसून जिले पर मेहरबान है। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया, वहीं प्रशासनिक दावों के उल्ट शहर में जलभराव हुआ। शहर की कालोनियों से लेकर बाजार में जलभराव की स्थिति रही, जिस कारण लोग परेशान नजर आए। शहर और आसपास के क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। लोगों कों गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।