फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: शहर की सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था बदहाल, आढ़ती और ग्राहक परेशान

सुबह की बजाय दोपहर में हो रही सफाई, आधा कूड़ा मंडी में ही छोड़ने का आरोप संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। शहर की सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से आढ़तियों, मांसाखोर विक्रेताओं और ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों का आरोप है कि मंडी में नियमित और समय पर सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जिससे गंदगी और दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। अनाज मंडी झज्जर के पूर्व प्रधान सुनील यादव ने बताया कि सफाई कर्मी सुबह मंडी खुलने से पहले सफाई करने के बजाय दोपहर के समय पहुंचते हैं। उस समय मंडी में ग्राहकों की आवाजाही और कारोबार चरम पर होता है, जिससे सफाई कार्य भी प्रभावित होता है और लोगों को असुविधा होती है। आढ़ती मुकेश कुमार, अमित कुमार व कृष्ण कुमार का कहना है कि सफाई कर्मी झाड़ू लगाकर पूरी तरह सफाई करने के बजाय केवल बुलडोजर की मदद से कूड़ा उठाते हैं। इस दौरान काफी मात्रा में कूड़ा मंडी परिसर में ही बिखरा रह जाता है, जिससे सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने मंडी की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकीदार नियुक्त करने की मांग भी कई बार मार्केट कमेटी के समक्ष रखी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आढ़तियों व मासाहारों ने अपने खर्च से मंडी में चौकीदार रखा हुआ है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद मार्केट कमेटी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। गंदगी के कारण मंडी में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों ने प्रशासन और मार्केट कमेटी से मांग की है कि मंडी में प्रतिदिन सुबह समय पर सफाई कराई जाए, कूड़े का पूर्ण रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और चौकीदार की व्यवस्था कर मंडी की साफ-सफाई और सुरक्षा में सुधार किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें