फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर : एंट्री टाइम खत्म होने के बाद भी हुई एंट्री, नोज-पिन ने बढ़ाई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। एचटेट लेवल-3 की परीक्षा का आयोजन आज किया जा रहा हैं। दो बजे तक परीक्षा केंद्रों पर एंट्री थी, लेकिन कई समय के बाद पहुंचे। हालांकि उनको एंट्री मिल गई। अंतिम समय में काफी आवेदक पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया गया। सबसे ज्यादा परेशानी महिला आवेदकों को हुई, क्योंकि कई महिलाएं नोज-पिन उतारकर नहीं आई थी। नोज पिन को उतारने में महिलाओं को परेशानी हुई। नोज-पिन डालकर अंदर एंट्री नहीं थी। इस कारण महिलाएं एक-दूसरे की मदद करती नजर आई। कई महिलाओं की नोज पिन अंतिम समय तक नहीं उतरी, जिस कारण उनकी आंखों में आंसू तक आ गए। इसके अलावा रबर बैंड, क्लच्चर, धागे भी उतवाये गए। कई केंद्रों पर चुन्नी भी बाहर रखवा दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें