जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने भविष्य में इनेलो और जेजेपी के एक होने की संभावनाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी तरफ से यह चैप्टर पूरी तरह से क्लोज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जेजेपी और इनेलो रेलगाड़ी की अलग-अलग पटरियां है, जिनका मेल होना मुश्किल हीं नही बल्कि नामुमकिन है। वह मंगलवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।