फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में रुक-रुककर बारिश जारी, बारिश के पानी में से होकर घर गए स्कूली बच्चे

सुनील कुमार Updated Wed, 08 Jul 2026 04:35 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। झज्जर और आसपास के क्षेत्र में दोपहर एक बजे से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर एक बजे चालू हुई बारिश, फिलहाल भी रुक-रुककर जारी है। पिछले चार दिन से दोपहर के समय में ही बारिश हो रही है। इससे किसानों को फायदा होगा और फसल में अतिरिक्त पानी नहीं देना पडे़गा। वहीं बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति बन रही है। शहर के आंबेडकर चौक, सिलानी गेट से बाजार, सब्जी मंडी, पुराना बर्फखाना रोड, बैंक रोड, बीकानेर चौक पर बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। दोपहर छुट्टी के समय बच्चों को बारिश के बीच में से ही घरों की तरफ जाना पड़ा। इस कारण बच्चे भीग गए। बीकानेर स्थित शहीद रमेश कुमार राजकीय स्कूल के बाहर बारिश का पानी जमा होने के कारण बच्चों को पानी में से होकर गुजरना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें