फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: चेयरपर्सन सरोज राठी ने वॉर्ड 27 में नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 05:38 PM IST

नगर परिषद बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बुधवार को वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा और स्थानीय पार्षद कुलदीप राठी के साथ शहर के वार्ड नंबर 27 में पटेल नगर रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता जांचने के साथ अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि वार्ड 27 में पटेल नगर की जलनिकासी के लिए ओपन नाला निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो वार्डवासियों की जल निकासी की लंबे समय की समस्या का स्थायी समाधान करेगा। चेयरपर्सन ने ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री उपयोग करने और समयसीमा में कार्य समाप्त करने की हिदायत दी। यह नाला निर्माण स्थानीय निवासियों को जलभराव जैसी समस्या से राहत प्रदान करेगा। सरोज राठी ने कहा कि नगर परिषद के विकास कार्यों में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पार्षदों और अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यस्थल का जायजा लिया। बता दें कि चेयरपर्सन पहले भी वार्ड 27 में गलियों व नालों का उद्घाटन कर चुकी हैं, जो क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी निरंतर सजगता को दर्शाता है। इस मौके पर वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, स्थानीय पार्षद कुलदीप राठी, पार्षद राजेश तंवर, जेई नीरज, संबंधित ठेकेदार और वार्डवासी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें