नगर परिषद सफाई कर्मियों ने मंगलवार सुबह नगर परिषद कार्यलय के मुख्य गेट को ताला लगा दिया और गेट के आगे धरने पर बैठ गए। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों का कहना था कि मांगों के पूरा नहीं होने तक गेट नहीं खोला जाएगा और प्रतिदिन ऐसे हीं ताला लगाकर सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता प्रधान शिवम चावरिया ने की। उनजकने बताया कि पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारी 13वे दिन हड़ताल पर मौजूद रहे।उनकी प्रमुख मांगे 13 मई 2026 में संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को लागू करें सरकार, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रूपया व सरकारी नौकरी दी जाए, पैरोल के सफाई कर्मचारी व शिवरमैनो को पक्का किया जाए, झज्जर के 2014 में हटाए हुए 61 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लो, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और ठेका प्रथा बंद किया जाए, सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपए दिए जाएं, सभी पैरोल फायरमैन व चालकों को नियमित किया जाए, 5000 जोखिम भत्ता दिया जाए। मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया।