बादली के पास एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। महिला हांसी की रहने वाली थी जबकि हिसार के सेक्टर 33 निवासी अंशुल के साथ शादीशुदा थी। बताया गया कि महक अपने पति अंशुल के साथ रात गाड़ी से गुरुग्राम जा रही थी। बादली के पास अंशुल ने महक की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मृतक महक के भाई अक्षय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। घटनास्थल से पुलिस को ग्लव्स मिले हैं और प्राथमिक पूछताछ में अंशुल ने ग्लव्स पहनकर हत्या करने की वारदात कबूल की है। गाड़ी का डैशबोर्ड भी टूटा हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार महक की हत्या गाड़ी से उतारकर की गई है।