हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवी कक्षा की वार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। इस दौरान कड़ी पुलिस सुरक्षा रही। विद्यार्थियों की जांच करने के बाद उनको केंद्र में जाने दिया गया। केंद्र के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर 53 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा लगभग 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।