फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के बेरी में पंजाबियों वाले मंदिर में धूमधाम से मनाया गुरु पर्व

धर्म नगरी बेरी में पंजाबियोंं वाले मंदिर में गुरुनानक देव का 556 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इससे पहले सुबह प्रभात फेरी भी निकाली गई। मंदिर में सुबह की आरती के बाद पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के शब्द कीर्तन की गूंज से धार्मिक एकजुटता का संदेश दिया। इस तरह भाईचारे की मिसाल गुरु नानकदेवजी जन्मोत्सव पर कई सालों से बेरी के पंजाबियों के मंदिर में दिखाई दे रही है। तब इसे विभिन्न समाज के लोगों ने परंपरा के साथ मनाया। मंदिर स्थल गुरुद्वारे की तर्ज पर सजावट की गई। परिसर को फूलों की रोशनी से सजाया गया। यहां गुरु ग्रंथ साहब को रखकर उनकी वाणी का पाठ हुआ। अरदास के बाद लंगर का भोग भी लगा। मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। धार्मिक एकता को दर्शाते इस उत्सव में पंजाबी समाज के अलावा क्षेत्र के अन्य बिरादरियों ने परिवार समेत शिरकत कर गुरु पर्व को आत्मसात किया। इस अवसर पर नरेंद्र सचदेवा, राजेंद्र बांगा, भीम सैन, सतीश, मॉ. ऊमाशंकर, चुन्नी लाल शर्मा, पार्षद प्रवीन सलूजा, मनोज, यशपाल, चरणजीत सलूजा, वीरेंद्र, निक्की सचदेवा, दिनेश आहुजा, पारस आहुजा, साहिल आहुजा, केशव शर्मा, अमन शर्मा, रोहित धमीजा मौजूद रहे। आजादी के बाद से है परंपरा रामनारायण दास सलूजा ने बताया कि कई वर्षों से परंपरा चली आ रही है और बेरी के पंजाबियों वाले राधा कृष्ण मंदिर में हर वर्ष गुरु पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब के अलावा अन्य हिंदू-देवता की मूर्तियां विराजमान की गई है। यहां राधा-कृष्णा के अवाया राम दरबार, मां दुर्गा, शिवालय भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें