फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में श्याम बाबा के मेले के लिए पैदल चली भक्तों की टोलियां

फाल्गुन मास की एकादशी व द्वादशी को श्री श्याम बाबा के मंदिरों में लगने वाले मेले के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला पार्षद संजय ने बताया कि क्षेत्र के गांव मुंडाहेडा से भक्तों की टोली पैदल चल रही है। झज्जर, साल्हावास व मातनहेल क्षेत्र के अलग अलग गांवों से श्याम भक्तों की टोलियां पैदल यात्रा कर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ने लगे हैं। जिले से राजस्थान की तरफ जाने वाले मार्गों पर श्याम भक्त हाथों में बाबा की पताका लेकर जयकारे लगाते हुए जाते देखे जा रहे हैं। जिले का कोई ऐसा मार्ग नहीं है, जहां से श्याम भक्तों की टोलियां खाटू श्याम मंदिर की तरफ न जा रही हों। होली के त्योहार से चार दिन पूर्व आने वाले इस त्योहार के अवसर पर जिले में अनेक स्थानों पर मेले लगते हैं। जहां पर नव विवाहित जोड़ों की जात लगती है और बच्चों के जडूले भी उतरवाए जाते हैं। मान्यता के अनुसार बाबा श्यामजी के मंदिरों में रात भी जगाई जाती हैं। खास कर जिन परिवारों में इस वर्ष युवाओं की शादी हुई हैं या जिस परिवार में पुत्र रतन की प्राप्ति हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें