फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ एचकेआरएन युवाओं की समस्याएं गंभीरता से सुने सरकार : निशित कटारिया

बहादुरगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि एचकेआरएन के माध्यम से रोजगार से जुड़े युवाओं की समस्याओं को सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए। युवाओं को रोजगार और नौकरी में सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और उनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रखेगी। वे वीरवार को एचकेआरएन से जुड़े युवाओं एवं कर्मचारियों के मुद्दों और आओ बदलें बहादुरगढ़ मुहिम को लेकर झज्जर रोड स्थित रॉयल सेलिब्रेशन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। निशित कटारिया ने कहा कि आओ बदलें बहादुरगढ़ केवल राजनीतिक मुहिम नहीं, बल्कि शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता को साथ लेकर चलने का प्रयास है। शहर की समस्याओं को चिन्हित कर प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा और समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने कहा कि मुहिम के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सीटू बराही, पार्षद बलराम दलाल, पार्षद प्रतिनिधि संजीव मलिक, पार्षद संदीप दहिया, युवा कांग्रेस हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, शहरी अध्यक्ष पंकज फोगाट और वरुण राठी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें