फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हेड़ा-बुपनिया सड़क निर्माण पर उठे सवाल, तीन दिन में उखड़ने लगी सड़क

शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Apr 2026 07:43 PM IST

बहादुरगढ़ क्षेत्र के दुल्हेड़ा से बुपनिया मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। निर्माण शुरू हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं, लेकिन सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में तारकोल और रोड़ी की मात्रा बेहद कम डाली जा रही है और सड़क को निर्धारित लेवल के अनुसार तैयार नहीं किया जा रहा। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने मौके का निरीक्षण कर कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उनका कहना है कि न तो सड़क की सही सफाई की जा रही है और न ही मानकों के अनुसार सामग्री का उपयोग हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि दो वर्ष पहले बनी सड़क भी इसी तरह जल्द खराब हो गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क को दोबारा मानकों के अनुसार बनाने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें