फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: शहर में निकाली गई 17वीं मनोकामना सिद्ध ध्वज एवं रथ यात्रा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2026 06:03 PM IST

शहर में पंडित सुभाष दीवान की प्रेरणा से श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन त्रयोदशी को 17वीं मनोकामना सिद्धि विशाल ध्वज एवं रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें शहर व आसपास के गांवों से हजारों महिला व श्याम भक्तों ने ध्वजा उठाई। श्रद्धालु बाबा श्याम के आगे नतमस्तक हुए। रथ पर सवार होकर बाबा श्याम पूरे शहर की नगर परिक्रमा की, जिसमें मंदिर परिसर से बीकानेर चौक, सिलानी गेट, दिल्ली गेट चौक से होते हुए मैन बाजार डाकखाना चौक आंबेडकर चौक होते हुए मंदिर वापस पहुंची। भक्तों ने बाबा श्याम को ध्वजा अर्पित किए व बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी श्याम प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में जगह-जगह पर शहर के श्याम भक्तों ने जल सेवा, प्रसाद सेवा व्यवस्था कर रखी थी। इस अवसर पर प्रबंधक आजाद दीवान, हरिओम मुदगिल, भारत दीवान, श्याम श्रृंगार सेवक मनोज दीवान, तुषार दीवान, ब्रजमोहन कौशिक, सोमबीर अत्री, हेमंत, बालकृष्ण, कृष्ण पहलवान, हिमांशु पंडित मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था की हुई थी। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस ने इंतजाम किए हुए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें