फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के पांच दिवसीय युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का समापन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Feb 2026 04:40 PM IST

वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, झज्जर द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय जिला स्तरीय युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को गरिमामय माहौल में समापन हुआ। 24 से 28 फरवरी 2026 तक चले इस शिविर का आयोजन हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ के सहयोग से किया गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि नगराधीश नमिता कुमारी ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला है और युवाओं को दहेज, नशा व अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलानी चाहिए। संस्था अध्यक्ष सत्य नारायण अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने दहेज प्रथा को सामाजिक अभिशाप बताते हुए छात्राओं से दहेज मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया। शिविर में प्राथमिक उपचार, परिवहन प्रशिक्षण, प्रश्नोत्तरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुरुष वर्ग में अमित कुमार और महिला वर्ग में डॉ. अंकिता सैनी सर्वश्रेष्ठ काउंसलर रहे, जबकि श्रीमती दिव्या बंसल को सर्वोत्तम समन्वय पुरस्कार मिला। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर शिविर का समापन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें