फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में लघु सचिवालय पार्क में किसानों की पंचायत शुरू

एचटी लाईन को लेकर झज्जर के लघु सचिवालय में किसान पक्का मोर्चा लगाकर बैठे हैं। आज इस मामले में किसानों की पंचायत चल रही हैं, जिसमें मुआवजे और एचटी लाइन को लेकर फैसला किया जाएगा। झज्जर के लघु सचिवालय में पिछले कई दिनों से एचटी लाईन को लेकर धरना दिया जा रहा है। आज वक्ताओं ने कहा कि सरकार हरियाणा भर के किसान को परेशान करने पर तुली हुई है। यहीं वजह है कि हरियाणा के अनेक स्थानों पर किसान मोर्चा लगाकर सरकार के खिलाफ बैठे है और धरना-प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिले के किसानों ने भी जिला प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर अवगत करा दिया था और बार-बार संज्ञान में लाने के बावजूद भी जब किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो उसके बाद किसानों को पक्का मोर्चा लगाकर अपना यहां जिला मुख्यालय पर धरना शासन और प्रशासन के खिलाफ शुरू करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि हरियाणा की किसान विरोधी सरकार सत्ताशीन होने के बाद से ही किसानाें के विरोध में काम कर रही है। उन्होंने सरकार को उद्योगपतियों के हित की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को तो बढ़ावा दे रही है जबकि किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि जब किसान की जमीन ही नहीं बचेगी तो फिर किसान कैसे बचेगा। सरकार उद्योगपतियों के लिए ही किसानों की जमीन को छीन रहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें