फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: नोटिस के बावजूद टैक्स न भरने पर लाइनपार में प्रतिष्ठान सील, नगर परिषद की सख्त कार्रवाई

बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को लाइनपार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद टैक्स जमा न करने पर एक प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया, जिससे अन्य बकायादारों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद की टीम ने डीएमसी अभिनव सिवाच के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाते हुए यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार संबंधित संपत्ति मालिक को कई बार नोटिस देकर टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई। डीएमसी अभिनव सिवाच ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से बकाया टैक्स रखने वाले और जानबूझकर भुगतान न करने वाले संपत्ति मालिकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य राजस्व बढ़ाना और शहर के विकास कार्यों को गति देना है, इसलिए टैक्स वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। समय पर कर भुगतान करने से शहर के विकास कार्यों में भी आमजन की भागीदारी सुनिश्चित होती है। अभियान के दौरान नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, एमई जोगिंदर सिंधु और सचिव प्रवीण सहित नगर परिषद की टीम मौजूद रही। नगर परिषद ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें