फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में नीट परीक्षा को लेकर केंद्रों पर एंट्री शुरू, चप्पल चेक करके अंदर भेजा जा रहा

झज्जर में आज आयोजित हो रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) को लेकर केंद्रों पर एंट्री शुरू हो गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच विद्यार्थियों को अंदर जाने दिया जा रहा हैं। दो स्तरीय जांच के बीच विद्यार्थी अंदर भेजे जा रहे हैं। यहां तक कि विद्यार्थियों की चप्पल उतरवाकर उसकी जांच की जा रही हैं। इसके अलावा कोई सामान अंदर नहीं नहीं लेकर जाने दिया जा रहा। लड़कियों को बालो में रबड़, पिन भी नहीं लगाने दी गई। मुख्य गेट पर ही मेटल डिटेक्टर लगाए गया हैं। उसने जांच होने के बाद भी अंदर लड़के-लड़कियों की अलग-अलग जांच की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में छह परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं व परीक्षार्थियों की सुविधा, परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन ने एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक सेंटर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों की तैनाती की है। एसडीएम झज्जर को सभी परीक्षा केंद्रों का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। शांति एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू रहेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी व निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी हैं। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें