फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: स्टाफ नर्स व कर्मियों से नहीं खुली शिकायत पेटी, एनक्वास की टीम ने लगाई क्लास

एनक्वास की टीम ने बुधवार को सरकारी अस्पताल का दौरा किया। बुधवार को हिसार जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। उन्होंने आपातकालीन, ब्लड बैंक, ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, बच्चों की ओपीडी, एसएनसीयू, एनआरसी, ओपीडी का दौरा किया। टीम ने आपातकालीन में नर्सिंग रूम, आपातकालीन वार्ड देखा। इसके अलावा आपातकालीन में लगी शिकायत पेटी की भी जानकारी ली। टीम ने पूछा कि यह कब खोली जाती है। नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि शिकायत आने पर उसे खोला जाता है। इस पर टीम के सदस्यों ने शिकायत पेटी खोलने के लिए कहा। नर्सिंग स्टाफ चाबी लेकर आया और उसे खोलने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत पेटिका नहीं खुला। इस पर नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि इस एरिया में दो शिकायत पेटिका लगी हुई है, ऐसे में हो सकता है कि इसकी दूसरी चाबी हो। स्टाफ ने दूसरी चाबी भी मंगवाई और उससे शिकायत पेटिका को खोलने का प्रयास किया, लेकिन दूसरी चाबी से भी वह नहीं खुली। इससे अस्पताल स्टाफ की पोल खुलती नजर आई। अधिकारी बोले कि क्या इसे कभी खोलते भी हो क्या। इसके बाद टीम के सदस्य ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी में पहुंचे। यहां भी कई खामियां मिली, जिनको नोट कर लिया गया। टीम में डिप्टी सिविल सर्जन हिसार डॉ. सुभाष खटरेजा, एएसएमओ सिविल अस्पताल हिसार डॉ. अनिल आहुजा, एएसएमओ एसडीएच आदमपुर डॉ. जयप्रकाश शामिल थे। तीनों सदस्यों की टीम ने अलग-अलग चेकलिस्ट के अनुसार सभी एरिया की जांच की। इसी चेक लिस्ट के अनुसार नंबर दिए जाएंगे। एंकवास के इंचार्ज डॉ. विकास ने बताया कि बुधवार को हिसार से टीम ने दौरा किया था। इससे पहले सोमवार को भी पानीपत सिविल अस्पताल से टीम आई थी। दोनों को अलग-अलग कंपोनेंट दिए गए थे। उसी के अनुसार रिपोर्ट तैयार की जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें