फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में बिजली कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, एसई को सौंपा ज्ञापन

नवीन दलाल Updated Tue, 23 Dec 2025 03:36 PM IST

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ने राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर झज्जर सर्कल ने दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध किया गया है, जिसमें झज्जर,बहादुरगढ़, बेरी बादली, मछरौली के कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने भारी संख्या में इकठ्ठा होकर एसई झज्जर को ज्ञापन दिया और उन्होंने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों ने जो मांग दिया है, उसे उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता कृष्ण यादव ने की और मंच का संचालन संजीव छिल्लर ने किया। इस अवसर पर सर्कल सेक्रेट्री बिजेंद्र फोगाट, यूनिट प्रधान लवकेश, सुमित देशवाल, प्रदीप कटारिया, धर्मेंद्र, जयनारायण, तकदीर, परवीन, मनजीत, राजेंद्र, राकेश मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें