फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में भारी बारिश के कारण 3 सितम्बर को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल तथा आंगनवाड़ी केंद्र 3 सितम्बर को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर पर सुरक्षित रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। विशेषकर निचले क्षेत्रों और नालों के किनारे जाने से परहेज करें। किसी भी बाढ़ संबंधी स्थिति या सहायता के लिए नागरिक जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 01251-254270 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें