शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ सिटी सर्विलांस – दृष्टि (सीसीटीवी) परियोजना का उद्घाटन शुक्रवार को सिटी पुलिस स्टेशन में किया गया। यह पहल बीसीसीआई, फुटवियर पार्क एसोसिएशन और पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से शुरू की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ. राजश्री सिंह (आईपीएस) ने परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान डीसीपी मुख्यालय दीप्ति गर्ग (आईपीएस) और डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा (आईपीएस) सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे अपराधों पर निगरानी रखने में पुलिस को मदद मिलेगी और शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।