फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने की हड़ताल, मरीजों को हुई परेशानी

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने वीरवार सुबह 9 से 11 बजे तक हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल रखी। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक ओपीडी नहीं हुई मरीजों को इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों ने मुख्य गेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी की। सिविल अस्पताल में दो घंटे तक सर्जन, हड्डी रोग, नेत्र रोग सहित अन्य विशेषज्ञों की ओपीडी बंद रही। सिविल अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार से ज्यादा मरीजों की ओपीडी होती है। चिकित्सकों का कहना था कि एसएमओ की सीधी भर्ती को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एसएमओ की सीधी भर्ती करने जा रही है। ये गलत है और पदोन्नति पाने वाले डॉक्टरों के साथ भविष्य से खिलवाड़ है। अगर एसएमओ की सीधी भर्ती हुई तो मेडिकल ऑफिसर को पदोन्नति नहीं मिल पाएगी। जो पहले ही सालों से एसएमओ की पदोन्नति के इंतजार में हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें