झज्जर के लघु सचिवालय में स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में दिशा की बैठक शुरू हो गई है। बैठक लेने के लिए रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा शहर की व्यवस्थाओं को लेकर आधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे है। इस दौरान बैठक में विधायक गीता भुक्कल, विधायक रघुवीर सिंह कादयान, विधायक कुलदीप वत्स के अलावा जिला उपयुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त सलोनी शर्मा के अलावा तमाम अधिकारी मौजूद रहे।