फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: नेहरू पार्क से नागरिक अस्पताल में एंट्री गेट बनाने की उठी मांग, चेयरपर्सन सरोज राठी ने सीएमओ से की मुलाकात

शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Apr 2026 04:35 PM IST

शहर के नागरिक अस्पताल के साथ लगती कॉलोनियों के लोगों ने अस्पताल परिसर में नेहरू पार्क की ओर से एक अलग एंट्री गेट बनाने की मांग उठाई है। इस मांग को लेकर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने सीएमओ डॉ. मंजू कादियान से मुलाकात कर स्थानीय लोगों की समस्या से अवगत कराया। साथ कि एक मांग पत्र भी सीएमओ को सौंपा है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज भी उनके साथ मौजूद रहे। दरअसल, वार्ड-21 के अंतर्गत आने वाले नेहरू पार्क, इंदिरा मार्केट और आसपास की कॉलोनियों से बड़ी संख्या में लोग पैदल इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल का मुख्य गेट दूसरी ओर होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अंदर जाना पड़ता है। इससे खासकर मरीजों, बुजुर्गों और उनके साथ आने वाले परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि नेहरू पार्क या कॉलोनी की ओर से एक छोटा एंट्री गेट बना दिया जाए तो पैदल आने-जाने वाले मरीजों को सीधा अस्पताल परिसर में प्रवेश मिल सकेगा। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि बुजुर्गों और बीमार लोगों को अनावश्यक दूरी तय करने से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा अस्पताल परिसर में स्थित मंदिर में दर्शन के लिए भी आसपास की कॉलोनियों से काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे आते हैं। मौजूदा व्यवस्था के कारण उन्हें भी मुख्य गेट से लंबा चक्कर लगाकर मंदिर तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे में कॉलोनी साइड से छोटा आयरन गेट लगने से श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिल सकेगी। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने अस्पताल के सीएमओ को पत्र लिखकर जनहित में कॉलोनी की ओर की दीवार में उपयुक्त स्थान पर एक छोटा घूमने वाला आयरन गेट लगाने की मांग की है। मांग पत्र देने वालों में बबीता दहिया, सुमित, सतेन्द्र, प्रवीन, सुनीता, कुलविंद्र सिंह, हरभजन सिंह, केवल सिंह, कंवर सिंह, कमलजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह और कृपाल सिंह समेत कई स्थानीय निवासी शामिल रहे। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि यह मांग पूरी तरह जनहित से जुड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अस्पताल प्रशासन जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगा ताकि आसपास की कॉलोनियों के लोगों को राहत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें