फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में आर्य नगर के प्लॉटों की मुटेशन कराने की मांग, सीएम को भेजा पत्र

Naveen Updated Fri, 22 May 2026 04:21 PM IST

शहर के आर्य नगर के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर कॉलोनी के प्लॉटों की मुटेशन कराने की मांग उठाई है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि प्लॉटों की रजिस्ट्री होने के बावजूद उनकी मुटेशन नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को खरीद-फरोख्त में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी निवासी दिलबाग, अतर सिंह, ओम प्रकाश और प्रदीप कुमार सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री से जल्द समाधान कराने की मांग की है। लोगों के अनुसार कॉलोनी के अधिकांश प्लॉटों की रजिस्ट्री विधिवत हो चुकी है और नगर परिषद बहादुरगढ़ द्वारा प्रॉपर्टी आईडी भी जारी की जा चुकी है। इसके अलावा लोग वर्षों से प्रॉपर्टी टैक्स, पानी, सीवरेज बिल और अन्य टैक्सों का नियमित भुगतान कर रहे हैं। कॉलोनी पूरी तरह पक्की बसी हुई है, फिर भी मुटेशन प्रक्रिया लंबित होने से लोगों को आर्थिक और कानूनी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें