फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: भीमेश्वरी देवी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। भीड़ का आलम यह है कि पैर तक रखने को जगह नहीं है। मां के जयकारों से पंडाल गूंज रहा था। मां के दर्शन के लिए कई-कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद भी भक्तों के चेहरे पर न थकावट झलक रही थी, न ही अन्य परेशानी हो रही थी। मंदिर में पैदल पहुंचे भक्त जैसे-जैसे मंदिर के नजदीक पहुंचते हैं तो उत्साह पहले से ज्यादा बढ़ जाता हैं। मां के जयकारे भी पूरे जोश के साथ लगाए जाते हैं। दूधिया रोशनी से नहाए बेरी का मां भीमेश्वरी देवी मंदिर का नजारा सोमवार अल सुबह को देखने के लायक था। मेले को लेकर मंदिर की भव्य सजावट की गई। सोमवार को सुबह 4 बजे बाहर वाले भवन में माता का प्रवेश हुआ और उसके बाद मंगल आरती की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें