सीएम नायब सैनी बुधवार दोपहर तीन बजे जटेला धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में धाम में पहुंचे, जहां हेलीपेड पर डीसी और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री हेलीपेड से गाड़ी में मंदिर में पहुंचे और महाराज नितानंद के मंदिर में उनकी पूजा की। इससे पहले मंदिर परिसर में महाराज राजेंद्र दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया और अंतरराष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माण कार्य के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। इसके बाद सीएम मंच पर पहुंचे,. जहां उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा, कृष्ण बेदी और भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ मौजूद रहे।