गांव ढाकला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन कैंप चल रहा है। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि बुधवार को प्रवक्ता संदीप कुमार और ब्रह्मपाल ने भारत में बोली जाने वाली अलग-अलग भाषाओं के उदाहरण लेकर के बच्चों को भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन कैंप के महत्व को समझाया। संदीप कुमार ने पंजाबी भाषा के 10-12 वाक्यों जैसे- नमस्कार करना, धन्यवाद करना, स्वागत करना आदि को बोल बोल करके याद करवाया।