फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सीएचसी डीघल में शुरू हुई सिजेरियन की सुविधा, लोगों को मिलेगी सुविधा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 May 2025 07:28 PM IST

डीघल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पहली बार सिजेरियन (ऑपरेशन से डिलीवरी) करवाई गई। यह डिलीवरी पूरी तरह सफल रही और महिला की नलबंदी की प्रक्रिया भी साथ में की गई। सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने सीएचसी डीघल समस्त स्टाफ एवं सिजेरियन टीम को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण इलाके में सीएचसी डीघल में सिजेरियन और नलबंदी ऑपरेशन करना ऐसा पहली बार हुआ है, जो क्षेत्र की महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। अब महिलाओं को दूर नहीं जाना होगा बल्कि अपनी सीएचसी में ही सिजेरियन की सुविधा हो गई है। सीएचसी डीघल सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. नरेश ने कहा कि जिले में पहली बार सीएचसी स्तर सिजेरियन करवाया गया है। सिजेरियन के साथ-साथ नलबंदी भी की गई है। महिला और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। अब भविष्य में सीएचसी डीघल में ही सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे गर्भवती महिलाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें