फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: विश्व साइकिल दिवस पर बीआरजी की साइक्लिंग राइड, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व साइकिल दिवस पर सुबह सेक्टर-9 स्थित बीआरजी पॉइंट से बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के साइक्लिंग विंग द्वारा साइक्लिंग राइड का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे शुरू हुई इस राइड में 30 से अधिक साइक्लिस्टों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया अभियान का संदेश दिया। राइड का नेतृत्व बीआरजी के वरिष्ठ साइक्लिस्ट परवीन सांगवान और जयदेव राठी ने किया। उनके मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने अनुशासित और सुरक्षित ढंग से राइड पूरी करते हुए लोगों को साइक्लिंग के प्रति जागरूक किया। राइड में नितिन, अमित कादियान, पवन गौतम, नरेश शर्मा, गुलाब सिंह, दीपक छिल्लर, जगदीश राठी, अजय कंडोल, नारायण दास, हितेश अहलावत, सरनाम सिंह, आरिका, संदीप शर्मा, बलवंत, अनिल, पुष्कर, बनेश, धर्मेंद्र, विनीत, लक्ष्मण, सागर ओहलान, धर्मेंद्र शर्मा, सुनील बेनीवाल, ऋषभ और आर्यन सहित अनेक साइक्लिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान परवीन सांगवान ने 40 किलोमीटर, जयदेव राठी ने 30 किलोमीटर तथा अन्य अधिकांश प्रतिभागियों ने करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें