फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-गुरुग्राम रोड पर मिले दो युवकों के शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। झज्जर-गुरुग्राम रोड पर सोमवार सुबह दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव सहवाग स्कूल के सामने सड़क किनारे पड़े मिले। मृतकों के शरीर पर तेजधार हथियार से किए गए वार के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के पास वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंके गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, सीआईए, स्पेशल स्टाफ और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सदर थाना झज्जर के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर-गुरुग्राम रोड पर सहवाग स्कूल के सामने दो लोगों के शव पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर दोनों के शरीर पर तेजधार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि दोनों की हत्या किसी अन्य जिले या प्रदेश में कर शवों को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों से भी गुमशुदगी संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसएचओ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो हर पहलू से जांच कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें