फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: अंडर-19 में 400 व 800 मीटर दौड़ में हिमांशु रहा अव्वल

Avinash Anand Updated Tue, 29 Jul 2025 10:53 PM IST

क्षेत्र के गांव खानपुर कलां स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को दो दिवसीय खंड स्तरीय स्कूली खेलों का आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन लड़कों के लिए तीन वर्गों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बुधवार को लड़कियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खंड मातनहेल के शारीरिक शिक्षा संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि मुख्य अतिथि सुरेश पाल प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल, विजय कुमार प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानपुर खुर्द रहे। मुख्य अतिथियों ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खेलों से बुद्धि का विकास होता है, इसलिए प्रत्येक बच्चे को किसी न किसी खेल में भाग लेना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें