फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस

शाहिल शर्मा Updated Wed, 26 Nov 2025 04:53 PM IST

संविधान दिवस के अवसर पर आंबेडकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने संविधान के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विकस वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय संविधान देश की मूल आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और भाइचारे की राह दिखाता है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान का सम्मान और पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाकर संविधान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाए। कार्यक्रम में जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, मनीष बंसल, संदीप चौहान, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें