फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: शंकराचार्य विवाद पर झज्जर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 04:54 PM IST

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने शंकराचार्य विवाद पर बेरी में बड़ी प्रतिक्रिया दी है। बड़ौली ने कहा कि किसी भी धार्मिक पद पर आसीन व्यक्ति का पहला धर्म कानून की मर्यादा में रहकर कार्य करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में हुई है और इसका किसी धर्म विशेष से कोई संबंध नहीं है। उनका कहना था कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। गुरुवार को बेरी के दौरे पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्र में पहुंचकर बड़ौली उन पर वार करना भी नहीं भूले। बड़ौली ने हुड्डा के हर मोर्चे पर सरकार के विफल रहने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हुड्डा को पहले यह तय करना चाहिए कि मोर्चा कौन सा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पहले अपने संगठनात्मक मोर्चों को संभाले। बडोली ने दावा किया कि वर्ष 2014 से लगातार जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है । सीएम नायब सिंह सैनी को पंजाब में कार्यक्रम के दौरान रोकने के प्रयासों को लेकर भी बडोली ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सैनी हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और पंजाब की जनता भी उन्हें सुनना चाहती है। वो किसी के रोकने से रुकने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें