झज्जर के गांव कबलाना में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे। बैठक में पहुंचने पर राष्ट्रीय सचिव का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। बैठक के दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आज झज्जर में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई है । 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है, जिसको पखवाड़ा समारोह के रूप में मनाया जाएगा।