फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: भागवत कथा हुआ आयोजन, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Sep 2025 06:17 PM IST

मंदिरों की नगरी में रविवार को कलश यात्रा के साथ कस्बे की पुरानी गोशाला में भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में 1200 महिलाओं ने हिस्सा लिया। भव्य कलश यात्रा कथा वाचक अजय सती व माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ के सानिध्य में शुरू की गई। गोशाला के उप-प्रधान राजीव मित्तल ने बताया कि गोशाला की ओर से द्वितीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया गया है। भागवत कथा से पहले कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा माता भीमेश्वरी देवी बाहर वाले मंदिर से शुरू होकर बालाजी मंदिर, माता के अंदर वाला भवन, बजारी मोहल्ला, मेन बाजार से शिव चौक से होते हुए गोशाला पहुंची। कलश यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। भागवत कथा में जयराम आश्रम से कथा वाचक अजय सती ने कथा सुनाई। कलश यात्रा में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह अपने परिवार के साथ पहुंची और कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभा यात्रा में डाॅ. जगदीश प्रसाद मित्तल, प्रवीण जांगड़ा, रमेश बंसल, प्रवीण कंसल, दिनेश शर्मा, संजय मित्तल, डाॅ. हरीश मित्तल, जितेंद्र, ईश्वर पंडित, नरेश कादियान, राजेंद्र गुप्ता, प्रवीण कौशिक, पवन रोहिला मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें