फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से पहले बहादुरगढ़ वाटर चैनल की होगी सफाई

गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए सिंचाई विभाग ने बहादुरगढ़ वाटर चैनल की सफाई कराने का निर्णय लिया है। यह चैनल शहर और विभिन्न सेक्टरों में जलापूर्ति का मुख्य स्रोत है, लेकिन हर साल सिल्ट और गाद जमा होने से पानी का प्रवाह प्रभावित हो जाता है। सिंचाई विभाग के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सफाई के बाद नहर में पानी का प्रवाह बेहतर होगा और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व जनस्वास्थ्य विभाग के जलाशयों तक पर्याप्त रॉ वाटर पहुंच सकेगा। इससे शहर में पेयजल आपूर्ति में सुधार आएगा। इस कार्य के लिए करीब साढ़े 10 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही सफाई कार्य शुरू करने की तैयारी है, ताकि गर्मी के चरम से पहले व्यवस्था सुचारू हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें