फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: प्रेम नगर को मिली 65 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात

वॉर्ड नंबर 27 स्थित प्रेम नगर में 65 लाख रुपये की लागत से गलियों व नालियों के निर्माण किया गया है। साथ ही सेक्टर-2-6 के डिवाइडिंग रोड के साथ नाला बनाया गया है। इन विकास कार्यों का सोमवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद कुलदीप राठी और पार्षद राजेश तंवर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि प्रेम नगर में लंबे समय से गली और नाली की समस्या चली आ रही थी, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है। दो गलियां और उसके साथ नालियां बन चुकी हैं। एक और गली जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी। सेक्टर-2-6 का नाला भी बन गया है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। 65 लाख रुपये की लागत से यहां पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। कार्य को तय समय सीमा में पूरा कराया जा रहा है। इस मौके पर सुनील बल्हारा, वजीर, विजय, धर्मपाल, सुरेंद्र, सोनू, प्रमोद, सज्जन, मनोज, विजय तहलान, सविता, बाला, कमला, राजबाला, प्रेम, मंजू, मानसी, अनिता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें