फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर अग्रसेन कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की तरफ से महाराजा अग्रसेन महिला कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. जयमाला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या डॉ. चित्रलेखा ने की। उन्होंने कहा कि हमें आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच को अपनाना होगा और मानसिक रूप से मजबूत रहकर जीवन की कठिनाइयों का सामना करना चाहिए। समाज में आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि किशोरावस्था में आत्महत्या के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है। युवाओं को आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों से दूर रखने और मानसिक मजबूती के लिए लगातार काउंसलिंग की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से मित्रता क्लीनिक में किशोरों को स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए निःशुल्क काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने कहा कि मानसिक बीमारियों को छिपाना नहीं चाहिए बल्कि समय रहते विशेषज्ञ से सलाह लेना चाहिए। आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं बल्कि सही मदद लेना ही सच्चा समाधान है। मनोवैज्ञानिक पूनम ने छात्राओं को तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि समस्या कितनी भी बड़ी क्यों न हो, बातचीत और काउंसलिंग से उसका हल निकाला जा सकता है। नर्सिंग ऑफिसर सुनीता ने बताया कि नशा मानसिक स्वास्थ्य को सबसे अधिक प्रभावित करता है, इसलिए नशे से हमेशा दूरी बनाकर रखें। इस मौके पर एनटीएफ इंचार्ज डॉ. नीतू जैन, रेडक्रॉस इंचार्ज डॉ. सोनिया गुप्ता, डॉ. अनुपमा यादव, डॉ. नीलम, डॉ. तीकिक्षा रोहिला, डॉ. मोनिका, डॉ. अन्नू मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें