जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, शिक्षा विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी तथा एमडीडी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत शेरिया तथा मदाना कलां में जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर आशा ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 को लेकर विस्तार से बातचीत रखी। उन्होंने कहा कि यह कानून बच्चों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया। इस कानून का सख्ती से पालन करना जरूरी है ताकि बालक बालिकाओं का सर्वांगीण विकास हो सके और उनके सपने पूरे हो सके। महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर ममता ने कहा कि इस नियम के पालन करने से समाज मजबूत होगा, क्योंकि किसी भी समाज का विकास तभी माना जाता है। कार्यक्रम में एमडीडी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से पैरा लीगल वालेंटियर कर्मजीत छिल्लर, प्रदीप, अनिल, नीलम, सुदेश, पूनम, सविता मौजूद रहे।